ताज़ा खबरें

राजस्थान: भीलवाड़ा में युवक की हुई हत्या, तनावपूर्ण स्थिति के चलते बंद हुआ इंटरनेट

राजस्थान: भीलवाड़ा में युवक की हुई हत्या, तनावपूर्ण स्थिति के चलते बंद हुआ इंटरनेट

 

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है, दरअसल मंगलवार देर रात शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की समुदाय विशेष के युवकों की ओर से चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। जिसके बाद से जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बता दें भीलवाड़ा में के सांगानेर कस्बे में एक सप्ताह पहले भी विशेष समुदाय के युवकों के साथ कुछ लोगों की मारपीट हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, भीलवाड़ा में तनाव व्याप्त है। हिंदूवादी संगठनों ने आज शहर बंद कराया है। बताया जा रहा हैं कि एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मीडिया को बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गुरुवार, 12 मई की सुबह 6 बजे तक भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। शहर के पांच थाना क्षेत्रों में एसटीएफ और आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

 ऐसे हुई तनाव की शुरुआत 

तनाव की शुरुआत मंगलवार रात को हुई, जब शास्त्री नगर में 20 साल का आदर्श तापड़िया स्कूटी पर जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे रोका और उसके सीने में चाकू मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। परिवार ने शव लेने से मना कर दिया और माहौल गरमा गया। मृतक के परिजन 50 लाख रुपए मुआवजे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button