ताज़ा खबरेंमौसम

दिल्ली-NCR में आफत की बारिश, प्रशासन ने दी वर्क फ्रॉम होम की सलाह

बीते दिन दिल्ली-एनसीआर में हुई आधे घंटे की बारिश ने सब कुछ जलमग्नन कर दिया. लंबे समय से मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह बरिश आफत की बारिश बन गई क्योंकि बीते दिन की बारिश में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई. जलगभार के कारण कई जगह लंबा जाम देखने को मिला.

 

बीती रात हुई भीषण बारिश और उसके बाद जगह-जगह भरे पानी कारण गुरुग्राम का बुरा हाल है. लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गुरुग्राम की तरफ से एडवाइजरी जारी कर वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है. एडवाइजरी के कहा गया है, पिछले 12 घंटों में (शांय 7 बजे, 09.07.2025 से सुबह 7 बजे, 10.07.2025) गुरुग्राम शहर में 133 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें ‘बेहद तीव्र’ भी शामिल है. 09.07.2025 को शाम 07.30 बजे से 9.00 बजे के बीच 103 मिमी बारिश हुई. आईएमडी, आईटी पूर्वानुमान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

 

पानी भरने से ट्रेफिक स्लो हो गया, जिसकी वजह से कई लंबा किलोमीटर का जाम लग गया. एक तो सड़क पर पानी ऊपर से जाम, लोगों की समस्या डबल हो गई. एक किमी चलने के लिए घंटों का समय लग रहा था.

गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हुआ. समस्या तो तब और बढ़ गई जब पानी में वाहन बंद हो गए और धक्का लोगों को लगाना पड़ा.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button