खेल

बारिश ने डाला खेल में खलल, बारिश के कारण तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त

शनिवार को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गंदेबाजी का फैसल किया था. 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी के बाद आज ब्रिस्बेन में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा था लेकिन लगातार हो रही बारिश ने खेल को रोक दिया.

 

भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है.इस टेस्ट मैच के पहले दिन 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया. लगातार बारिश की वजह से खेल में खलल पड़ा और समय से पहले दिन स्टंप की घोषणा करनी पड़ी.

 

भारत के लिए, हर्षित राणा और रविचंद्रन अश्विन की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लिया गया. टॉस जीतने के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने दो बदलावों की जानकारी दी और कहा कि वे बादल वाली परिस्थितियों का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहते हैं. “हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. यहाँ थोड़ा बादल छाए हुए हैं और थोड़ी घास है, यह थोड़ा नरम भी दिखता है, मैं परिस्थितियों का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहता हूँ. काफी क्रिकेट खेला जाना बाकी है, दोनों टीमों ने पिछले दो मैचों में अच्छा क्रिकेट खेला है. यहां हमारे लिए यह एक बड़ा खेल है; हम वही करेंगे जो हमसे अपेक्षित है. हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे. हम समझते हैं कि हमें कुछ पल कैद करने होंगे. हमने पिछले गेम में ऐसा नहीं किया था, इसलिए हम हार गए.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button