बिहार में राहुल गांधी ने बाइक से शुरू किया ‘वोटर अधिकार यात्रा’
बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया। यात्रा के बीच एक युवक अचानक राहुल गांधी के पास पहुंच गया और उन्हें गले लगाने के बाद गाल पर किस करने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे दूर हटाया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

An ex sanghi frustrated with modi ji was so mesmerised by the Aura of Rahul Gandhi that he literally kissed him during the #VoterAdhikarYatra.
He got slapped brutally as soon as the security guard figured out that he was a sanghi in past🔥
pic.twitter.com/5DdX7g8AT8— Jitesh (@Chaotic_mind99) August 24, 2025
राहुल गांधी ने आज यात्रा के आठवें दिन पूर्णिया से रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकेश सहनी और सीपीआई(एमएल) के नेता दिपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद थे। नेताओं का स्वागत पारंपरिक तरीके से हुआ। आदिवासी कलाकारों ने मंदर और ढोल की थाप पर नृत्य कर माहौल को रंगीन बना दिया।
रोड शो के दौरान राहुल गांधी खुद बुलेट मोटरसाइकिल चलाते नजर आए। उन्होंने करीब दो किलोमीटर तक बाइक चलाई। उनके पीछे राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे, जबकि तेजस्वी यादव दूसरी मोटरसाइकिल पर सुरक्षा कर्मियों के साथ चल रहे थे। यह काफिला आगे अररिया की ओर बढ़ा।
राहुल गांधी की यह वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। यह यात्रा 16 दिनों में बिहार के 20 से ज्यादा जिलों को कवर करेगी और 1 सितंबर को पटना में एक बड़े रैली के साथ समाप्त होगी।