‘अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, बीजेपी सांसदों ने मुझे धक्का दिया…’: प्रताप सारंगी के आरोपों के बाद राहुल गांधी

संसद में आज का दिन बेहद आक्रामक रहा क्योंकि आज संसद में एक बीजेपी सांसद को धक्का-मुक्की के दौरान चोट आई. इस हादसे के बाद बीजेपी विपक्ष पर हमलावर दिखी. दरअसल आज संसद में बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस पार्टी पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए संसद में विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को चोट लगने की खबर सामने आयी है. वहीं घायल संसद ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया. जिसके बाद राहुल गांधी ने मीडिया को अपनी सफाई दी.
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “यह आपके कैमरे पर हो सकता है. मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकी देने की कोशिश कर रहे थे. तो यह हुआ…हां, यह हुआ है (मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया जा रहा है) लेकिन हम धक्का-मुक्की से प्रभावित नहीं होते. लेकिन यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है. भाजपा सांसद हमें अंदर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे. मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर हमला कर रहे हैं और अम्बेडकर जी की स्मृति का अपमान कर रहे हैं.”
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तो भाजपा सासंद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे…मुझे धमका रहे थे, तो यह हुआ है…यह संसद का प्रवेश द्वार है और हमारा अंदर जाने का अधिकार है…मुख्य… https://t.co/nb0MMu5j6N pic.twitter.com/XuxN5e2DNn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2024
इससे पहले, बीजेपी सांसद प्रताप चंद्रा ने दावा किया था कि वह सीढ़ियों पर खड़े थे, तभी एक अन्य सांसद उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर पर चोट लग गई.
सांसद सारंगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया…मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया…”






hgh somatropin kaufen
References:
ansgildied.com