मनोरंजन

लद्दाख में फंसे आर. माधवन! साझा किया 3 इडियट्स की शूटिंग की यादें

बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन इन दिनों लद्दाख में फंसे हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण लेह एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है, जिससे फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। माधवन ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में माधवन अपने होटल के कमरे से बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा दिखाते हुए कहते हैं, “अगस्त का आखिरी हफ्ता है और पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है। मैं लेह में फंसा हुआ हूं क्योंकि लगातार बारिश की वजह से पिछले चार दिनों से एयरपोर्ट बंद है। जब भी मैं शूट के लिए लद्दाख आता हूं, ऐसा ही होता है।”

उन्होंने 2008 में ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के दौरान हुई एक पुरानी घटना भी याद की। “मैं यहां 2008 में ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के लिए आया था, तब भी अचानक अगस्त में बर्फ गिरने की वजह से हमें रुकना पड़ा था। अब फिर से वही हो रहा है। लेकिन यहां की खूबसूरती अभी भी लाजवाब है। उम्मीद है आज मौसम साफ हो जाए और फ्लाइट्स शुरू हो जाएं ताकि मैं घर जा सकूं।”

वीडियो शेयर करते हुए माधवन ने कैप्शन लिखा,

“Stuck in Leh again.. 😲 No flights. Rain after 17 years”

बता दें कि ‘3 इडियट्स’ फिल्म (2009) की शूटिंग का कुछ हिस्सा लद्दाख में किया गया था। इस फिल्म में माधवन के साथ आमिर खान, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी और मोना सिंह ने काम किया था बुधवार को भारी बारिश के कारण लेह एयरपोर्ट का रनवे बंद कर दिया गया, जिसके चलते कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी कन्फर्म किया कि लेह के लिए उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

आर. माधवन आखिरी बार फातिमा सना शेख के साथ नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी ‘आप जैसा कोई’ में नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ है, जिसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी और इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button