आर. अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मुकाबला आज बरिश के चलते ड्रॉ पर खत्म हुआ. वहीं इस मुकाबले के बाद भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. 38 वर्षीय गेंदबाज ने यह फैसला गाबा टेस्ट खत्म होने के बाद लिया.
रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. अश्विन ने गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद इस बात का ऐलान किया. तीसरे टेस्ट के पांचवे दिन जब मैच रुका तो टीम इंडिया के सदस्य ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली को गले लगाया.
भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन के संन्यास लेने की घोषणा पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्वीट किया, “मैंने आपके साथ 14 साल तक खेला है और जब आपने मुझे आज बताया कि आप संन्यास ले रहे हैं, तो मैं थोड़ा भावुक हो गया और साथ में खेले गए उन सभी सालों की यादें मेरे सामने आ गईं…आपके परिवार और आपके लिए जो कुछ भी सामने आए, उसके लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. आपके और आपके करीबी लोगों के लिए बहुत सम्मान और ढेर सारा प्यार. हर चीज के लिए धन्यवाद दोस्त.”

रविचंद्रन अश्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह भारतीय क्रिकेटर के रूप में सभी प्रारूपों में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरा आखिरी दिन होगा. मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के रूप में मुझमें अभी भी कुछ दमखम बाकी है, लेकिन मैं क्लब स्तर के क्रिकेट में इसे उजागर करना और शायद दिखाना चाहूंगा, लेकिन यह आखिरी दिन होगा. मैंने अपने करियर का आनंद लिया है। मुझे कहना चाहिए कि मैंने अपने और अपने कई अन्य साथियों के साथ बहुत सारी यादें बनाई हैं, भले ही मैंने पिछले कुछ वर्षों में उनमें से कुछ को खो दिया हो.”
अश्विन ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “बहुत सोचने के बाद, मैंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, जो अविस्मरणीय क्षणों से भरी हुई है। मेरे साथियों, कोचों, बीसीसीआई और सबसे महत्वपूर्ण रूप से प्रशंसकों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद. आगे नई चुनौतियों का इंतजार है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगा.”
Jai Hind 🇮🇳. pic.twitter.com/Vt4ZdvDEDX
— Ashwin 🇮🇳 🧢 (@ashwinnravi99) December 18, 2024





