ताज़ा खबरें

क़ुतुब मीनार परिसर के में पढ़ी हनुमान चालीसा, मीनार को बताया विष्णु स्तंभ, पुलिस ने लिया हिरासत में

क़ुतुब मीनार परिसर के में पढ़ी हनुमान चालीसा, मीनार को बताया विष्णु स्तंभ, पुलिस ने लिया हिरासत में

 

राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक इमारत कुतुब मीनार को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कुछ हिन्दू संगठनों के सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।  जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिंदू संगठन महाकाल मानव सेवा के सदस्य द्वारा मांग की गयी कि कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तंभ किया जाए।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवाल सुबह से ही कुतुब मीनार के पास हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन जारी है। हिंदू संगठन महाकाल मानव सेवा के सदस्यों ने कुतुब मीनार के पास हनुमान चालीसा पाठ कर विरोध जताया। हालांकि, इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। हिन्दू संगठनों की मांग है कि भारत एक सनातन भूमि है इसलिए कुतुब मीनार के साथ ही सभी मुगलकालीन इमारतों और सड़कों का नाम भी बदला जाना चाहिए।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button