पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाबी यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार

पंजाब से भारत में पाकिस्तानी जासूसी के मामले में पुलिस ने रूपनगर से जसबीर सिंह नाम के एक और यूट्यूबर को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जसबीर सिंह, ज्योति मल्होत्रा के साथ संपर्क में था.
जसबीर सिंह ‘जान महल’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाता है और उसका संपर्क जासूसी के केस में पहले से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था. दानिश पाकिस्तानी उच्चायोग से अधिकारी रह चुका है.
अधिकारियों ने बताया कि सिंह कथित तौर पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के शाकिर नामक अधिकारी के संपर्क में था और उसने पड़ोसी देश का तीन बार दौरा किया था. पुलिस को उसके डिवाइस पर कई पाकिस्तानी नंबर मिले हैं.
वह दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था. आरोपी का हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से भी संपर्क था, जिसे 15 मई को गिरफ्तार किया गया था.
Acting swiftly on actionable intelligence, State Special Operations Cell (#SSOC), Mohali has unearthed a critical espionage network linked to Jasbir Singh, a resident of Village Mahlan, #Rupnagar.
Jasbir Singh, who operates a #YouTube channel called “Jaan Mahal,” has been found…
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 4, 2025
इस मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने रूपनगर के महलां गांव निवासी जसबीर सिंह से जुड़ा एक बड़ा जासूसी नेटवर्क पकड़ा है. जसबीर ‘जान महल’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है और उसका संबंध PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से है, जो एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है.
वह हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (जो पहले ही जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है) और पाकिस्तान के निष्कासित उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में भी था.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





