ताज़ा खबरें

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

साल 2025 के पहले ही दिन पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बातचीत हो रही है.

दिलजीत दोसांझ से हुई मुलाकात पर पीएम मोदी ने कहा, “जब भारत के किसी गांव का लड़का दुनिया में अपना नाम बनाता है, तो अच्छा लगता है और आप भाग्यशाली हैं, आपके परिवार ने आपका नाम ‘दिलजीत’ रखा है, इसलिए आप लोगों का दिल जीतते रहते हैं… भारत की विशालता हमारी ताकत है, यह लाभ केवल जनसंख्या के कारण नहीं बल्कि इसलिए मिला है क्योंकि हम एक जीवंत समाज हैं…”

 

गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा, “मैं आपकी यात्रा से प्रभावित हूं, जब मैंने देखा कि कैसे आप हिमाचल गए और सब कुछ छोड़कर भगवान से इतना आशीर्वाद प्राप्त किया. यह पूरी तरह से भगवान की इच्छा है…”

 

उन्होंने पीएम मोदी को पंजाबी में एक गाना गाकर भी सुनाया. उनके गाना गाने के दौरान पीएम मोदी पास पड़ी मेज को तबले की तरह बजा रहे थे.पीएम मोदी से मुलाकात की जानकारी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 2025 की शानदार शुरुआत. प्रधानमंत्री पीएम मोदी जी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात. हमने संगीत सहित कई चीजों पर बात की.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button