पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला का थोड़ी देर में होगा में होगा अंतिम संस्कार, घर पहुंचा सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शव

पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला का थोड़ी देर में होगा में होगा अंतिम संस्कार, घर पहुंचा सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शव
पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। सिंगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनसा सिविल हॉस्पिटल में रखा गया था। सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा से उनके घर के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं। घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है। सभी अपने चहेते सिंगर के अंतिम दर्शन करने के इंतजार में हैं।
बता दें 29 मई को पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गयी थी। फायरिंग में दो अन्य लोग घायल हो गए। ये घटना पंजाब सरकार द्वारा शनिवार को मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई।
मनसा: सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शरीर को उनके गांव मूसा में उनके घर पहुंचाया गया। pic.twitter.com/R4dcflSf1X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022





