ताज़ा खबरें

अब पंजाब के बठिंडा जिले में भी महात्मा गाँधी की मूर्ती तोड़ी गयी, धारा 379, 270 में मामला दर्ज

अब पंजाब के बठिंडा जिले में भी महात्मा गाँधी की मूर्ती तोड़ी गयी, धारा 379, 270 में मामला दर्ज

 

पंजाब के बठिंडा ज‍िले में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा को तोड़े जाने की खबर आ रही है। बठिंडा ज‍िले के रामा मंडी स्‍थित एक पार्क के एक सार्वजनिक पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्‍वों ने तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना को शुक्रवार रात को अंजाम दिया गया है। रमा मंडी थाने में पूरे मामले की धारा 379, 427 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी हरजोत सिंह मान ने बताया कि महात्मा गांधी की तीन फीट की प्रतिमा को तोड़ दिया, उस पार्क को गांधी पार्क भी कहा जाता है।

 

स्थानीय लोगों ने बर्बरता की कड़ी निंदा की है और जिला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंगला ने अपराध के पीछे लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। बठिंडा में यह घटना कनाडा के ओंटोरियो प्रांत में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को तोड़े जाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के क्षेत्र में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा गया था। वहां की पुलिस ने प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को पूर्वाग्रह से प्रेरित घटना बताया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button