ताज़ा खबरें
पंजाब बंद: किसान आंदोलन तेज होने से 200 से अधिक ट्रेनें रद्द

किसान आंदोलन के तहत सोमवार को पंजाब भर में सड़कें बंद कर दीं, जिससे कई क्षेत्रों में यात्री यातायात प्रभावित हुआ. केंद्र द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों की मांगे नहीं मानने पर संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा पिछले सप्ताह बंद का आह्वान किया गया था.
पंजाब बंद का आह्वान शंभू और खनौरी सीमा पर दो किसान यूनियनों-संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे किसानों के विरोध के बीच आया है.
पंजाब में किसानों का आंदोलन तेज हो रहा है जिसके कारण एक बार फिर ट्रेनें प्रभावित होने लग गई हैं. इसका असर यातायात पर देखने को मिल रहा है. किसानों के प्रदर्शन की वजह से करीब 200 ट्रेनें केंसिल की गई हैं जबकि 19 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- आज पंजाब की ओर जाने वालीं 18 एक्सप्रेस ट्रेंने रद्द रहेंगी
- बठिंडा एक्सप्रेस (14508)
- आम्रपाली एक्सप्रेस (15707-15708)
- इंटरसिटी एक्सप्रेस (12460)
- ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217)
- कालका शताब्दी (12011-12012)
- पश्चिम एक्सप्रेस (12925)
- जन शताब्दी एक्सप्रेस (12057-12058)
- मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12919-12920)
- दादर एक्सप्रेस (11057-11058)
- शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497-12498)
- पठानकोट एक्सप्रेस (22429-22430)
- सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस (04501)
- रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12527-12528)
- हरिद्वार-जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द (12054)
- कालका-दिल्ली एक्सप्रेस (14332 )
- ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस (14815)
- हरिद्वार-श्री गंगानगर एक्सप्रेस (14525)
- बीएसबी सीडीजी स्पेशल (04503,वाराणसी जंक्शन से चंडीगढ़)
- लुधियाना-च्चेहरता मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (04591)
- सिरसा-लुधियाना, भिवानी-धुरी, लुधियाना-चूरू, हिसार-लुधियाना, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश, अमृतसर-हिसार, रोहतक-हांसी जानें वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं.





