ताज़ा खबरें

पंजाब: पंचायत चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी नेता को मारी गोली, अकाली दल के नेता पर लगा आरोप

पंजाब: पंचायत चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी नेता को मारी गोली, SAD नेता पर लगा आरोप

पंजाब के जलालाबाद में रविवार को पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर गोलीबारी की घटना की खबर सामने आयी है। गत शनिवार शाम अकाली दल के वरिष्ठ नेता और आम आदमी पार्टी के नेता मनदीप सिंह बराड़ के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत देर शाम जलालाबाद बी.डी.पी.ओ. कार्यालय गेट के बाहर आप और शिरोमणि अकाली दल के वर्करों के बीच हुई मामूली तकरार के दौरान गोली चलने से आप का सरपंच प्रत्याशी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई है। घायल गांव मुहम्मदेवाला से सरपंची का उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ बताया जा रहा हैं, जिसे स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को होने वाले पंचायत चुनाव के संबंध सरपंच-पंच उम्मीदवारों की फाईलों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय बी.डी.पी.ओ ऑफिस (BDPO Office) में आप (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वर्करों के बीच विवाद हुआ और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई।

इस दौरान सरपंच प्रत्याशी मुहम्मदेवाला से मनदीप सिंह बराड़ के सीने पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा व्यक्ति काहनेवाला गांव का बताया जा रहा है, वह भी घायल हो गया। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने उम्मीदवार को गोली मारी है।

बता दें कि घायल अवस्था में मनदीप सिंह को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना रेफर दिया।

इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो एस.एस.पी. वरिंदर सिंह बराड़, डीएसपी जतिंदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button