ताज़ा खबरेंभारत

Pune Plane Crash: पुणे में हादसा का शिकार हुआ प्राइवेट हेलीकॉप्टर, 3 लोगों की मौत

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल यहां एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उनमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 पायलट और 1 इंजीनियर शामिल हैं.

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर में एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गिरने की सूचना हिंजेवाडी पुलिस कंट्रोल रूम को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची. हिंजेवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोरात ने बताया कि जिले के बावधन इलाके के पहाड़ी इलाके में सुबह 6:45 बजे एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

 

पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण अबतक पता नहीं लग पाया है और यह भी नहीं पता चला है कि यह हेलिकॉप्टर है किसका.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button