ताज़ा खबरें

पुणे में दर्दनाक हादसा: बास्केटबॉल पोस्ट गिरने से मरीन कैडेट की मौत

पुल-अप्स के दौरान ढहा पूरा फ्रेम, Tolani Maritime Institute में सुरक्षा पर उठे सवाल

महाराष्ट्र के पुणे से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक मरीन इंजीनियरिंग छात्र की बास्केटबॉल पोस्ट गिरने से मौत हो गई। इस घटना ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय विशाल वर्मा के रूप में हुई है, जो सेकंड ईयर का छात्र था। वह उत्तर प्रदेश के बस्ती का रहने वाला था और वर्ष 2024 में संस्थान में दाखिला लिया था।

Tolani Maritime Institute में सुरक्षा पर सवाल, पुलिस जांच जारी

जानकारी के अनुसार, विशाल रविवार सुबह कैंपस में वॉक और एक्सरसाइज के लिए निकला था। इसी दौरान वह बास्केटबॉल पोस्ट पर पुल-अप्स कर रहा था, तभी अचानक पूरा फ्रेम ढह गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में उसे सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद छात्रों और स्टाफ ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संस्थान प्रशासन ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है। संस्थान के प्रिंसिपल ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी और यदि किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह देखा जा रहा है कि बास्केटबॉल पोस्ट में जंग लग चुकी थी या फिटिंग में कोई तकनीकी खामी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

गौरतलब है कि इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में इस तरह के हादसे सामने आ चुके हैं, जिससे खेल सुविधाओं के रखरखाव और सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button