ताज़ा खबरेंभारत

Pulwama Encounter:  जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, भाजपा नेता की हत्या में थे शामिल

कश्‍मीर के पुलवामा जिले में आज तड़के से चल रहे एनकाउंटर में पुलिस और सुरक्षा बालों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।  दरअसल इसमें लश्‍कर के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। बताया जाता है कि इनमें एक वही आतंकवादी है जिसने श्रीनगर में बुर्का पहनकर बीजेपी नेता के घर पर हमला किया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। बता दे शुक्रवार तड़के से ही सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को पुलवामा के काकापोरा इलाके में घेर रखा था और कई घंटे तक चले इस एनकाउंटर में आखिरकार तीनों आतंकवादी को पुलिस ने मार गिराया है।

इस एनकाउंटर के बाद क्या कहना है IG का ?

इस बाबत कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार का कहना है  कि भाजपा नेता की हत्या मे मारे गए तीनों आतंकी शामिल थे। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की तरफ से सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी घई, इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई में मार गिराया।

गुरुवार के दिन ही श्रीनगर में एक भाजपा नेता अनवर अहमद पर किया था हमला।

बता दे गुरुवार को ही लश्‍कर के चार आतंकवादियों ने बीजेपी नेता अनवर अहमद के घर पर हमला किया था। इसमें वहां तैनात पुलिसकर्मी रमीज राजा की मौत हो गई थी, हालांकि बीजेपी नेता इस हमले में बच गए। कश्‍मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया था कि इनमें से एक आतंकवादी ने बुर्का पहनकर महिला की आवाज में बताया कि वह बीजेपी नेता के इलाके से आया है। उसे महिला समझकर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला तो पीछे खड़े दूसरे आतंकवादी ने राइफल निकाल ली।

ये भी पढ़े : नहीं धीमी हो रही कोरोना की रफ़्तार; बीते 24 घंटों में दर्ज 81,466 नए मामले, सचिन तेंदुलकर अस्पताल में हुए भर्ती

दरवाजा बंद करने की कोशिश की थी, लेकिन आतंकवादियों ने शुरू कर दी थी फायरिंग।

जब इन आतंकवादियों के हमले के दौरान मामला भांपकर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो आतंकवादियों ने फायर‍िंग शुरू कर दी। इसमें पुलिसकर्मी रमीज राजा शहीद हो गए। पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग पर आतंकवादी वहां से भाग गए। बाद में बीजेपी नेता के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई थी।

इसके बाद पुल‍िस को पता चला कि ये लश्‍कर के आतंकवादी हैं और श्रीनगर में रहते हैं। इसी घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्‍त टीम ने पुलवामा में घेराबंदी करके 3 आतंकवादियों को घेर लिया। बता दे इनकी कार्रवाई में पहले एक आतंकवादी ढेर हुआ, उसके बाद बाकी बचे दोनों आतंकवादी भी मारे गए।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button