ताज़ा खबरेंभारत

PUBG ने बना दी जोड़ी, प्यार के खातिर भारत आई पाकिस्तानी लड़की

नई दिल्ली: PUBG ने बना दी जोड़ी, अक्सर आप लोगों ने सुना होगा की गेम का शौक लोगों को अपनों से दूर कर देता है पर क्या यह सुना है कि गेम के जरिए किसी को किसी से मोहब्बत हो जाए. जी हां यह सच है हालहि में एक खबर आई है कि मशहूर PUBG गेम के जरिए एक हिंदुस्तानी युवक को पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो गया. इतना ही नहीं प्यार में पागल पाकिस्तानी लड़की ने अपने प्यार के खातिर अपना मुल्क छोड़ दिया और हिंदुस्तान आ गई.

 

जैसा कि हम सब जानते हैं कि PUBG एक फाइटिंग गेम है पर इस गेम ने दो प्यार करने वालों को मिला दिया. दरअसल, दोनों ये गेम खेलने के लिए पार्टनर बने थे. जिसके बाद अब दोनों ही PUBG का खेल खेलते-खेलते प्रेम में पड़ गए हैं. युवक के लिए पाकिस्तानी मोहतरमा अपना देश छोड़ अवैध तरीके हिंदुस्तान आ गई हैं.

 

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी महिला नेपाल के रास्ते से भारत मे घुसी और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा तक पहुंच गईं. दोनों वहीं किराए के मकान में बच्चों के साथ रहने लगे. बाद में इसकी भनक पुलिस को लगी. वो उन तक पहुंचते उससे पहले ही सचिन, सीमा और उसके बच्चे रबूपुरा से निकल गए थे. बाद में पुलिस ने उन्हें ट्रेस कर हिरासत में ले लिया और पूछताछ की.

 

प्रप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम सचिन बताया गया है. जो ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे का रहने वाला है. युवक किराने की दुकान पर काम करता था. तमाम लोगों की तरह सचिन भी PUBG खेलने का शौकीन था. रोज PUBG खेलने वाला सचिन एक दिन पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर के कॉन्टैक्ट में आया. PUBG खेलने के बाद दोनों बातें करने लगे. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गईं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button