भारत के लिए गर्व का पल: एमी अवॉर्ड्स में चमके दिलजीत और ‘चमकीला’

भारत के लिए गर्व का मौका तब आया जब इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 के लिए घोषित नामांकनों में अभिनेता दिलजीत दोसांझ को बेस्ट परफॉर्मेंस बाय एन एक्टर श्रेणी में नामांकित किया गया। इसके साथ ही उनकी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को टीवी मूवी/मिनी-सीरीज़ कैटेगरी में भी शॉर्टलिस्ट किया गया है।
इस घोषणा के बाद दिलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, “ये सब इम्तियाज अली सर और नेटफ्लिक्स की वजह से है।”

फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने भी इंस्टाग्राम पर दिलजीत की तारीफ करते हुए लिखा, “हमें गर्व महसूस करा रहे हो @diljitdosanjh! ये पूरी तरह से डिज़र्व करते हो।”
यह फिल्म अप्रैल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और इसे कहानी, एक्टिंग और म्यूज़िक के लिए काफी सराहा गया। यह कहानी मशहूर पंजाबी लोक गायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें अक्सर “पंजाब का एल्विस प्रेस्ली” कहा जाता है।
चमकीला की लोकप्रियता और उनके ट्रैजिक अंत को फिल्म ने नई पीढ़ी के सामने बेहद असरदार ढंग से पेश किया।
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 में 16 कैटेगिरीज़ में दुनियाभर के 62 नॉमिनेशन शामिल हैं। दिलजीत दोसांझ का नॉमिनेशन एक बार फिर यह साबित करता है कि भारतीय कलाकार और कंटेंट अब ग्लोबल मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।





