समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार देने का संकल्प: मोतिहारी रैली में PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) वाया भागलपुर के बीच 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) वाया भागलपुर के बीच 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
(वीडियो सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/6RY010l2Yu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है वैसे ही पूर्व में मोतिहारी का नाम हो.”
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है वैसे ही पूर्व में मोतिहारी का नाम हो।”
(सोर्स-डीडी) pic.twitter.com/UI0so1TNoc
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 18, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, “ये धरती चंपारण की धरती है. इस धरती ने इतिहास बनाया है. आजादी के आंदोलन के समय में इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई. इसी धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य भी बनाएगी. आज यहां से 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है. मैं सभी को बधाई देता हूं.”
बिहार में गरीब कल्याण की योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही है. पीएम आवास योजना के तहत देश में गरीबों के लिए चार करोड़ से ज्यादा घर बनाए गए हैं. इनमें से करीब 60 लाख घर अकेले बस बिहार में बने हैं, यानि दुनिया में नॉर्वे, न्यूजीलैंड और सिंगापुर जैसे देशों की जितनी कुल आबादी है, उतने ज्यादा लोगों को हमने बिहार में पक्के घर दिए.
आरजेडी के राज में लोग अपने घर में रंग रोगन तक नहीं कराते थे, डरते थे कि मकान मालिक को ही उठा लिया जाएगा. आज बिहार आगे बढ़ रहा है तो इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत बिहार की माताओं और बहनों की है. इनका आशीर्वाद देना दिल को छू रहा था.
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती से ऑपरेशन सिंदूर का संकल्प लिया था, आज उसकी सफलता पूरी दुनिया देख रही है. बिहार के पास न सामर्थ की कमी है और न ही संसाधन की. बिहार के संसाधन ही बिहार की प्रगति का जरिया बन रहे हैं. सरकार की कोशिशों के बाद मखाना की कितनी कीमती बढ़ गई, क्योंकि हमने मखाना को बडे़ बाजारों से जोड़ा. अभी ऐसी ही बहुत चीजें है जो बिहार को दुनिया भर के बाजार से जोड़ देगी.
यूपीए के दस साल में बिहार को बस 2 लाख करोड़ के आसपास मिला है, यानि ये लोग बिहार से बदला ले रहे थे. 2014 में आपने मुझे सेवा का मौका दिया, मैंने बिहार से उस बदला लेने वाली राजनीति को खत्म कर दिया. एनडीए में विकास के लिए जो राशि दी गई है, वो पहले से कितना गुना ज्यादा है, उसके बारे में अभी सम्राट चौधरी ने बताया. कांग्रेस और आरजेडी के मुकाबले बिहार को ज्यादा पैसा हमारी सरकार ने दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” …जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गया जी में भी बने. पुणे की तरह पटना में भी औधोगिक विकास हो. सूरत की तरह ही संथाल परगना का भी विकास हो. जयपुर की तरह जलपाईगुड़ी और जाजपुर में भी टूरिज्म के नए रिकॉर्ड बने. बंगलुरु की तरह वीरभूम के लोग भी आगे बढ़ें.”





