प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं

दुनिया भर में आज नए साल की धूम मची हुई है, दुनिया 2025 में कदम रख रही है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक समृद्ध वर्ष के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं. पीएम ने एक्स पर नए वर्ष के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में नए अवसरों, व्यक्तिगत विकास और सामूहिक कल्याण के महत्व पर जोर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए. सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले.”

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उन्हें नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
राष्ट्रपति ने सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि वाले 2025 की कामना की और भारत के साथ-साथ दुनिया के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने का आह्वान किया.
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर कहा, “सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! वर्ष 2025 सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि लाए! इस अवसर पर, आइए हम भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें.”





