विदेश

पोलैंड के वारसॉ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली: दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पोलैंड के वारसॉ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा है. यह यात्रा भारत और पोलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू करने के लिए वारसॉ के एक होटल में बच्चों से बातचीत की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोलैंड का राजधानी वार्सा में राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मिलने का कार्यक्रम है. वो पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.भारत और पोलैंड के राजनयिक संबंध में 1954 में स्थापित हुए थे.

 

पोलैंड रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,”मैं पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा हूं. पोलैंड के साथ राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरा होने के मौके पर मेरी यह यात्रा हो रही है. पोलैंड मध्य यूरोप का हमारा आर्थिक साझेदार है.”

 

वहीं पीएम मोदी की यात्रा से पहले भारत में पोलैंड के राजदूत सेबेस्टियन डोमजाल्स्की ने कहा,”भारत दुनिया की आवाज है. मोदी की यात्रा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ताकतवर संदेश देगी कि भारत शांति के पक्ष में हैं. उनकी यात्रा के दौरान, तकनीक, डिफेंस और सुरक्षा बातचीत के अहम मुद्दें रहेंगे.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button