प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषि सुनक और उनके परिवार से की मुलाकात

नई दिल्ली: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक और उनके परिवार से मुलाकात की. दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री ने ऋषि सुनक को भारत का अच्छा मित्र बताया.
ऋषि सुनक के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति, बेटियां कृष्णा और अनुष्का और सास सुधा मूर्ति भी थीं, जो राज्यसभा सांसद हैं. पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई! हमने कई विषयों पर शानदार बातचीत की. श्री सुनक भारत के बहुत अच्छे मित्र हैं और इंडिया-UK संबंधों को और भी मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं.”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, ” यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई! हमने कई विषयों पर शानदार बातचीत की। श्री सुनक भारत के बहुत अच्छे मित्र हैं और इंडिया-UK संबंधों को और भी मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं।” pic.twitter.com/8U5ydjnGzI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2025
मंगलवार को ऋषि सुनक भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ संसद भवन पहुंचे. उनके साथ राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी थीं. इस दौरान लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने संसद भवन परिसर में ऋषि सुनक का स्वागत किया.





