ताज़ा खबरें

पीएम मोदी का आज महाराष्ट्र दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भी लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी का आज महाराष्ट्र दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भी लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी पालघर और मुंबई जाएंगे, साथ ही वह पालघर में करोड़ों की परियोजनों का शिलान्यास व उद्धघाटन करेंगे।  मुंबई में सुबह 11 बजे के आसपास ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में भाग लेंगे। यह मंच फिनटेक की दुनिया में भारत की प्रगति को प्रदर्शित करता है। इस क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाता है।

पीएम मोदी ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2024 के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। GFF का आयोजन पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। भारत और विभिन्न देशों के नीति निर्माताओं, नियामकों, वरिष्ठ बैंकरों, उद्योग कप्तानों और शिक्षाविदों सहित लगभग 800 वक्ता सम्मेलन में 350 से अधिक सत्रों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 1:30 बजे पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के वाधवन पोर्ट प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 1560 करोड़ के 218 फिशरीज प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य फिशिंग सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देना है। अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की मदद से फिशिंग सेक्टर में 5 लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

वहीं पीएम मोदी करीब 360 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिए 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीन और मोटर से चलने वाली मछली पकड़ने के जहाजों पर 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button