दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी। pic.twitter.com/uNLYcbvVi0
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 21, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “आज और कल मैं कुवैत का दौरा करूंगा. यह यात्रा कुवैत के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करेगी. मैं कुवैत के महामहिम अमीर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उत्सुक हूं. आज शाम मैं भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करूंगा और अरब गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होऊंगा.”

मंत्रालय ने कहा, “भारत कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है. भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है. यह यात्रा भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी.”
गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा
पीएम मोदी को बायन पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद वे कुवैत के अमीर और क्राउन प्रिंस के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे. इसके बाद कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी, इस दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे.





