भारत

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्कॉन मंदिर का किया उद्घाटन

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया. इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “आज श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन हो रहा है. मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे अलौकिक अनुष्ठान में अपनी भूमिका निभाने का पुण्य प्राप्त हुआ है…मैं अभी देख रहा था कि श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर परिषद की जो रूपरेखा है, इस मंदिर के पीछे जो विचार है और इसका जो स्वरूप है उसमें अध्यात्म की संपूर्ण परंपरा के दर्शन होते हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,’ मुझे विश्वास है कि ये मंदिर परिसर आस्था के साथ-साथ भारत की चेतना को भी समृद्ध करने का एक पुण्य केंद्र बनेगा. मैं इस पुनीत कार्य के लिए इस्कॉन के सभी संतों और सदस्यों को और महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज इस मौके पर मुझे परम श्रद्धेय गोपालकृष्ण गोस्वामी महाराज का भावुक स्मरण भी हो रहा है. इस प्रोजेक्ट में उनका विजन जुड़ा हुआ है. भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अगाध भक्ति का आशीर्वाद जुड़ा हुआ है. आज वो भौतिक शरीर से भले ही यहां न हो, लेकिन उनकी आध्यात्मिक उपस्थिति हम सब महसूस कर रहे हैं. मेरे जीवन में उनके स्नेह और स्मृतियों का एक अलग ही स्थान है..”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा भारत एक असाधारण और अद्भूत भूमि है. भारत केवल भौगोलिक सीमा में बंधा भूमि का एक टुकड़ा मात्र नहीं है भारत एक जीवंत धरती है एक जीवंत संस्कृति और परंपरा है और इस संस्कृति की चेतना है यहां का अध्यात्म. इसलिए यदि भारत को समझना है तो हमें पहले अध्यात्म को आत्मसात करना होता है. जो लोग दुनिया को केवल भौतिक दृष्टि से देखते हैं, उन्हें भारत भी अलग-अलग भाषा और प्रांतों का समूह नजर आता है. लेकिन जब आप इस सांस्कृतिक चेतना से अपनी अपनी आत्मा को जोड़ते हैं, तब आपको भारत के विराट रूप के दर्शन होते हैं.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button