प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का किया उद्घाटन

भोपाल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ के दौरान मध्य प्रदेश की 18 नई नीतियों का उद्घाटन किया.
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ के दौरान मध्य प्रदेश की 18 नई नीतियों का उद्घाटन किया। https://t.co/YWloyfCbPS pic.twitter.com/xVJQB0MUHz
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 24, 2025
‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का ये कार्यक्रम बहुत ही अहम है. इस भव्य आयोजन के लिए मैं मोहन यादव जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 हो रहा है. इसका मकसद प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है. साथ ही वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करना है. इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस समिट से प्रदेश में विकास के नई आयाम स्थापित होंगे.
समिट की शुरुआत करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में और उनके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सरकार सतत विकास और औद्योगिक निवेश की दिशा में लगातार अपनी निर्वात गति से आगे बढ़ रही है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम ही अपने आप में उत्साहवर्धक है अनंत संभावनाएं जो मध्य प्रदेश में उद्योग और निवेश की असीम संभावनाओं को दर्शाती है…”
#WATCH मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ” पीएम मोदी के नेतृत्व में और उनके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सरकार सतत विकास और औद्योगिक निवेश की दिशा में लगातार अपनी निर्वात गति से आगे बढ़ रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम ही अपने आप में उत्साहवर्धक है अनंत संभावनाएं… https://t.co/SvNsUaNbvM pic.twitter.com/dKzP98qcw5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2025





