न्यूयॉर्क में टेक कंपनियों के CEOs से मिले पीएम मोदी, टेक्नोलॉजी, नवाचार समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

न्यूयॉर्क में टेक कंपनियों के CEOs से मिले पीएम मोदी, टेक्नोलॉजी, नवाचार समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित गोलमेज सम्मेलन में अमेरिका के शीर्ष टेक कंपनियों के CEO के साथ बातचीत की। इस राउंड टेबल मीटिंग में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर बायोटेक्नोलॉजी जगत के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत की विकास संभावनाओं पर जोर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने की पहलों पर चर्चा की।

सीईओ राउंडटेबल में बैठक में एडोब के प्रेसिडेंट और सीईओ शांतनु नारायण, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा, एएमडी की चेयर और सीईओ लिसा सु और मॉडर्ना के चेयरमैन नौबार अफेयान ने हिस्सा लिया।
इस बैठक में अमेरिका के टॉप तकनीक फर्म गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक पर बात करते हुए विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “तकनीकी और व्यापार को मजबूत करने के लिए आज पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित बैठक में अमेरिका के शीर्ष तकनीकी सीईओ के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने भारत की विकास पर भी जोर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और नवीनीकरण पर चर्चा की।”





