अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को अमेरिका के लिए निकल चुके हैं। बता दें कि अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन और भविष्य के शिखर सम्मेलन (SOTF) में भाग लेंगे। इसके साथ ही, वे अपनी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए रवाना हुए।
अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन और भविष्य के शिखर सम्मेलन (SOTF) में भाग लेंगे। इसके साथ ही, वे अपनी यात्रा के दौरान कुछ… pic.twitter.com/hC3zdPE08Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका में क्वॉड समिट (QUAD Summit 2024) में शिरकत करेंगे। अमेरिका में पीएम मोदी विल्मिंगटन, डेलावेयर में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान क्वाड के नेताओं – ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। यह तीन दिवसीय यात्रा का पहला कार्यक्रम होगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मैं क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री अल्बनीज और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।”






hgh hormone kaufen
References:
genopharm hgh kaufen