विदेश

मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, PM का स्वागत करने आए सभी 34 मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम पीएम मोदी की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे. पीएम 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी समारोह में हिस्सा लेगी.

एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय समुदाय के लोग भारतीय प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित थे.

 

प्रवासी भारतीयों में से एक शरद बरनवाल ने कहा, “हम सभी बहुत उत्साहित हैं. हम सुबह से ही यहां एकत्र हुए हैं. भारत और मॉरीशस के बीच दोस्ती हमेशा से बहुत अच्छी रही है और पीएम मोदी की इस यात्रा के बाद यह रिश्ता और मजबूत होगा.”

 

दरअसल, पीएम मोदी आधी रात के बाद मंगलवार को द्वीप राष्ट्र मॉरीशस के लिए रवाना हो गए. वह मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के न्योते पर इस यात्रा पर गए हैं. वह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मेहमान होंगे. मॉरीशस का राष्ट्रीय दिवस 12 मार्च को है. भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा ‘स्काईडाइविंग टीम’ (मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस) समारोह में भाग लेगी. मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक ‘नया और उज्ज्वल’ अध्याय जोड़ेगी.

Show More
Back to top button