ताज़ा खबरें

भारत वापस लौटने से पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात

भारत वापस लौटने से पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात

भारत वापस लौटने से पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। सोमवार को हुई मुलाकात की पहल जेलेंस्की की तरफ से की गई थी। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की को बताया कि युद्ध को लेकर कई देशों के नेताओं से बातचीत हुई है और सबका मानना है कि युद्ध खत्म होना चाहिए। रूस-यूक्रेन के बीच शांति बहाली को लेकर पीएम मोदी पुतिन और बाइडन समेत सभी पक्षों को संपर्क में हैं। वहीं, पीएम मोदी की इस पहल का जेलेंस्की ने धन्यवाद दिया है।

इस मुलाकात के बाद मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात हुई। हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की अपनी यात्रा के परिणामों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया।’

बता दें कि पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच एक महीने में यह दूसरी बैठक थी। पीएम मोदी ने 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा किया था। इस दौरान रूस-यूक्रेन के बीच शांति बहाल करने के लिए हर संभव तरीके से योगदान देने की भारत की इच्छा दोहराई थी। यह मुलाकात युद्धग्रस्त देश की ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा थी। इस मुलाकात के बाद जेलेंस्की गदगद दिखाई दिए थे। उन्होंने पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा की सराहना करते हुए कहा था कि यह महत्वपूर्ण है कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति प्रतिबद्ध है और कीव की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button