ताज़ा खबरेंभारत

पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये, केजरीवाल ने किया ऐलान

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज राजधानी में पुजारी ग्रंथी सम्‍मान योजना का ऐलान किया. इस योजना के तहत आम आदमी पार्टी की नई सरकार मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये की रकम देगी.

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है. इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशी देने का प्रावधान है…उन्हें लगभग 18,000 रुपए प्रति माह सम्मान राशी दिया जाएगा…”

 

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव से पहले पुजारी ग्रंथी योजना का ऐलान करते के बाद बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जैसे सम्मान योजना और संजीवनी योजना को रोकने की कोशिश बीजेपी की तरफ से की जा रही है, वैसे पुजारियों और ग्रंथियों की योजना को रोकने की कोशिश ना की जाए.

 

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं उनसे हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने का अनुरोध करता हूं. उनके पास रोहिंग्याओं को कहां और कैसे बसाया, इसका सारा डेटा है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। हरदीप सिंह पुरी और अमित शाह के पास रोहिंग्याओं को कैसे और कहां बसाया, इसका सारा डेटा है…”

 

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना पर कहा, “हर पार्टी का कर्तव्य है कि समाज की जरूरत के हिसाब से वे अपनी नीतियां बनाएं और उसके लिए काम करें… अगर हम मंदिरों के पुजारी और गुरूद्वारों के ग्रंथियों के घर जाएं. तो हम देखेंगे कि मंदिरों के एक छोटे से कमरें में उनका पूरा परिवार रहता है. वे पुजारी अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर नहीं बनाते क्योंकि वे चाहते हैं उनकी संस्कृति और परंपरा अगली पीढ़ियों तक जाए… सरकार का यह कर्तव्य है कि इन लोगों के लिए कुछ करें… इन्हें हर महीनें 18000 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी…”

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button