विदेश

राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर टैरिफ निलंबन को 10 नवंबर तक बढ़ाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जो “चीनी जनवादी गणराज्य (पीआरसी) के साथ चल रही बातचीत को प्रतिबिंबित करने के लिए पारस्परिक टैरिफ दरों में और संशोधन करेगा.”

 

लगातार टैरिफ बम फोड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप के तेवर चीन पर अब नरम होते दिख रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ की समय सीमा को 90 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस फैसले पर सिग्नेचर किया. इसका मतलब है कि चीन पर अभी 30 फीसदी टैरिफ ही लागू रहेगा.

 

पिछले महीने हुई वार्ता दोनों पक्षों द्वारा “रचनात्मक” बताए जाने के साथ समाप्त हुई. चीन के शीर्ष वार्ताकार ने उस समय कहा था कि दोनों देश युद्धविराम को बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे, जबकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं.

 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि “एचटीएसयूएस के अध्याय 99 के उपअध्याय III के अमेरिकी नोट 2 के शीर्षक 9903.01.63 और उपखंड (v)(xiv)(10) को उस तिथि तक निलंबित रखा जाएगा”.

 

सरल शब्दों में, वाशिंगटन चीनी वस्तुओं पर 145% टैरिफ लगाने में और देरी करेगा, और बीजिंग अमेरिकी शिपमेंट पर 125% शुल्क लगाने पर रोक जारी रखेगा.

 

समझौते के तहत, अमेरिका चीनी आयात पर अपने टैरिफ को 30% पर बनाए रखेगा, जबकि चीन अमेरिकी वस्तुओं पर 10% टैरिफ बनाए रखेगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button