स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश — आतंक पर प्रहार, लोकतंत्र पर गर्व

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पूरे देश में उत्साह और जोश के साथ मनाए जाते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में 6.5% की जीडीपी वृद्धि दर के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। उन्होंने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकी हमले को “कायराना और पूरी तरह अमानवीय” करार दिया।
#WATCH | President Droupadi Murmu says, “This year we had to face the scourge of terrorism. Killing innocent citizens on holiday in Kashmir was cowardly and utterly inhuman. India responded in a decisive manner and with steely resolve. #OperationSindoor showed that our armed… pic.twitter.com/TJu6p3ha4H
— ANI (@ANI) August 14, 2025
#WATCH | President Droupadi Murmu says, “In the economic field, our achievements can be clearly seen. With a GDP growth rate of 6.5% in the last fiscal year, India is the fastest-growing among the major economies in the world…Inflation has remained under control. Exports are… pic.twitter.com/zE3xz1XFmZ
— ANI (@ANI) August 14, 2025
राष्ट्रपति ने कहा, “जब हम अतीत की ओर देखते हैं तो हमें देश के विभाजन से हुए दर्द को कभी नहीं भूलना चाहिए। आज हमने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया। विभाजन के दौरान भयंकर हिंसा हुई और लाखों लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हुए। आज हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जो इतिहास की गलतियों के शिकार हुए।”
President Droupadi Murmu says, “As we look back on the past, we must never forget the pain inflicted by the partition of the country. Today, we observed Partition Horrors Remembrance Day. Terrible violence was witnessed due to partition, and lakhs of people were forced to… pic.twitter.com/Q8EpJuReQb
— ANI (@ANI) August 14, 2025
उन्होंने कहा, “आजादी मिलने के बाद भारत ने ऐसा लोकतंत्र अपनाया, जहां हर वयस्क को वोट का अधिकार मिला। संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है और इसमें चार मूल स्तंभ हैं — न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व। इन सभी के केंद्र में मानव गरिमा की भावना है। हर व्यक्ति को समान अवसर, शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार मिलना चाहिए, खासकर उन लोगों को जो लंबे समय से वंचित रहे हैं।”
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है, इसलिए सरकार शहरों में बुनियादी सुविधाएं सुधारने पर जोर दे रही है। शहरी परिवहन के क्षेत्र में मेट्रो रेल नेटवर्क को कई शहरों में तेजी से बढ़ाया गया है। ‘अमृत योजना’ (Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation) के तहत अधिक से अधिक घरों को नल से पानी की सप्लाई और सीवरेज कनेक्शन सुनिश्चित किए जा रहे हैं।





