ताज़ा खबरें

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई. इससे पहले पीएम मोदी ने समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो का कर्तव्य पथ पर स्वागत किया. राष्ट्रपति सुबियांटो इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग लिया.

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार और परेड सेकेंड-इन-कमांड मेजर जनरल सुमित मेहता की सलामी ली.

आज भारत दुनिया को अपनी ताकत दिखा रहा है. इस वर्ष समारोह का मुख्य विषय संविधान की 75वीं वर्षगांठ है, झांकियों का विषय ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है.  आज परेड में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 15 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी.

 

जानें समारोह में क्या कुछ रहा खास

  • 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय सशस्त्र बल के पूर्व सैनिकों की झांकी ने कर्त्तव्य पथ मार्च किया, इस झांकी की थीम है- ‘विकसित भारत की ओर सदैव अग्रसर’.
  • 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। जो एक मजबूत ‘आत्मनिर्भर’ नौसेना को दिखाता है और भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और हजारों मील तक भारत की समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करने में सक्षम है.

  • इंडोनेशियाई सैन्य अकादमी के 190 सदस्यीय बैंड जेंडरंग सुलिंग कांका लोकानंता और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों (टीएनआई) की सभी शाखाओं के 152 कर्मियों से युक्त मार्चिंग टुकड़ी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च किया.
  • 76वें गणतंत्र दिवस परेड में 300 कलाकारों के एक समूह द्वारा स्वदेशी वाद्ययंत्रों के मिश्रण के साथ धुन बजाई जा रही है। संस्कृति मंत्रालय ने वाद्ययंत्रों के इस समूह को एक साथ लाया है जिसमें पवन और ताल वाद्यों का विस्तृत मिश्रण शामिल है.
  • 76वें गणतंत्र दिवस की पहली हवाई संरचना, ‘ध्वज संरचना’। 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के Mi-17 1V हेलीकॉप्टर आसमान से उड़ान भरते हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ सेना, नौसेना और वायु सेना के संबंधित सेवा ध्वजों को ले जा रहे हैं व पुष्प वर्षा कर रहे हैं.
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button