राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- ‘PM Modi एक महान प्रधानमंत्री हैं’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ जंग दिन पर दिन तनाव की स्थिती पैदा कर रही है वहीं भारत और अमेरिका के बीच भी टैरिफ को लेकर काफी तनाव है इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर टौरिफ बढ़ाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यह (टैरिफ बढ़ाकर लगाना) ज्यादा सख्त फैसला है लेकिन मुझे भरोसा है कि इसके परिणाम काफी बेहतर निकलेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी काफी स्मार्ट इंसान है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे भरोसा है कि दोनों के बीच चल रही व्यापार वार्ताएं सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं.
#WATCH | Washington, US: On India-US tariff talks, US President Donald Trump says, “Prime Minister Modi was here just recently, and we’ve always been very good friends. India is one of the highest tariffing nations in the world… They’re very smart. He (PM Modi) is a very smart… pic.twitter.com/7O4adE7F9f
— ANI (@ANI) March 28, 2025
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे. और हम हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं. भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ़ लगाने वाले देशों में से एक है. वह (मोदी) बहुत होशियार आदमी हैं और वास्तव में मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. मुझे लगता है कि भारत और हमारे बीच बहुत अच्छी बातचीत होगी.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





