ताज़ा खबरें

प्रयागराज: बड़ा ट्रेन हादसा टला, दो हिस्सों में बटी गंगा-गोमती एक्सप्रेस ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री

प्रयागराज: बड़ा ट्रेन हादसा टला, दो हिस्सों में बटी गंगा-गोमती एक्सप्रेस ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री

आज यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। यहां प्रयागराज से लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री बड़े हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गए। दरअसल, गंगा गोमती एक्सप्रेस प्रयागराज से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन बाकी डिब्बों से अलग हो गया और डिब्बों को बीच रास्ते में छोड़कर आगे बढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रेन में कोई दुर्घटना नहीं हुई और न ही किसी यात्री को कोई चोट आयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रामचौरा की है। यहां प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन कोच को छोड़कर 200 मीटर आगे निकल गया था। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद ट्रेन से यात्री बाहर उतरे। मंगलवार की सुबह 6:30 बजे के आसपास यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि घटना कपलिंग टूटने से हुई है। हादसा टलने से रेल प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. डेढ़ घंटे बाद पूरी ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button