प्रयागराज में पीएम ने जनसभा को किया संबोधित, अगले साल होने वाले महाकुंभ को लेकर कही यह बात

प्रयागराज में पीएम ने जनसभा को किया सम्बोधित, अगले साल होने वाले महाकुंभ को लेकर कही यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे है। इस दौरान पीएम मोदी ने महाकुंभ 2025 के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें प्रयागराज में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज या फ्लाईओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रंट सड़कें जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ 2025 के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इसमें प्रयागराज में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज या फ्लाईओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रंट सड़कें जैसी… pic.twitter.com/kjpW9bk1mI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2024
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा का सम्बोधन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा का संबोधन करते हुए कहा कि, “महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए दिन रात परिश्रम कर रहे कर्मचारियों, श्रमिकों और सफाई कर्मियों का मैं विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं… अगले साल महाकुम्भ का आयोजन देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पहचान को नए शिखर पर पहुंचाएगा। मैं बड़े विश्वास के साथ कहता हूं कि अगर मुझे इस महाकुम्भ का वर्णन करना हो तो मैं कहूंगा कि यह एकता का ऐसा महायज्ञ होगा जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होगी। मैं इस आयोजन की भव्य और दिव्य सफलता की आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं…”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, नर्मदा जैसी अनगिनत पवित्र नदियों का देश है। इन नदियों के प्रवाह की पवित्रता, इन तीर्थों का जो महत्व, महात्मय है उनका संगम है, उनका योग, उनका संयोग, उनका प्रभाव, उनका प्रताप, यह प्रयाग है।”
इस दौरान उन्होंने कहा कि, “जब संचार के आधुनिक माध्यम नहीं थे तब कुम्भ जैसे आयोजनों ने बड़े सामाजिक परिवर्तनों का आधार तैयार किया था… कुम्भ में संत और ज्ञानी लोग मिलकर समाज के सुख-दुख की चर्चा करते थे, वर्तमान और भविष्य पर चिंतन करते थे। आज भी कुम्भ जैसे बड़े आयोजनों का महात्मय वैसा ही है। ऐसे आयोजनों से देश के कोने-कोने में, समाज, देश में सकारात्मक संदेश जाता है, राष्ट्र चिंतन की धारा निरंतर प्रवाहित होती है…”






Awesome! Its genuinely remarkable post, I have got much clear idea regarding from this post Watch persian bbc live — regional coverage for Iran and Afghanistan. reliable HD stream on any device. live updates, feature stories. reliable HD stream on any device.