प्रशांत किशोर ने खोला चुनावी पत्ता, जनसुराज दल ने जारी की पहली सूची

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जनसुराज दल ने गुरुवार को अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली इस नई राजनीतिक पार्टी ने टिकट बंटवारे में जातिगत संतुलन को खास तरजीह दी है.
जन सुराज ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की।#JanSurajCandidates #BiharElections2025 pic.twitter.com/l3mC0cw0fn
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 9, 2025
पार्टी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 7 उम्मीदवार अनुसूचित जाति (SC) से, 17 उम्मीदवार अतिपिछड़ा वर्ग (EBC) से, 11 उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग (OBC) से, 8 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से और 8 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं. यह वितरण पार्टी की उस रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत वह सभी वर्गों में समान प्रतिनिधित्व देने का दावा कर रही है.
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर दो चरणों में मतदान होना तय है.
- पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसमें 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
- दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसमें 122 सीटों पर मतदान होगा.
जनसुराज दल के संस्थापक प्रशांत किशोर पिछले दो वर्षों से बिहार की सियासत में सक्रिय हैं. उन्होंने राज्यभर में ‘जनसुराज यात्रा’ के ज़रिए जनता से संवाद कायम करने और नई राजनीति की बात करने की कोशिश की है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जनसुराज दल की पहली सूची यह संकेत देती है कि पार्टी जातिगत समीकरणों को साधते हुए अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने की दिशा में बढ़ रही है. अब देखना यह होगा कि जनता इस नए समीकरण को किस तरह स्वीकार करती है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





