मनोरंजन

संस्कृत श्लोक के साथ प्रभास ने शेयर किया ‘फौजी’ का पोस्टर, बढ़ा दर्शकों में क्रेज

बॉलीवुड और टॉलीवुड के सुपरस्टार प्रभास आज यानी गुरुवार को 46 साल के हो गए। इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का पोस्टर मेकर्स ने जारी किया, जो उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा साबित हुआ। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में संस्कृत श्लोक लिखा: “पद्मव्यूह विजयी पार्थ: पाण्डवपक्षे संस्थित कर्ण:। गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च श्रेष्ठ एषः।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


इस श्लोक का भावार्थ है, “हमारे इतिहास के छिपे हुए अध्यायों में से एक सैनिक की सबसे बहादुर कहानी। जन्मदिन मुबारक हो, सुपरस्टार प्रभास।” पोस्टर के रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

‘फौजी’ फिल्म 1940 के ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें प्रभास एक सैनिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में इंस्टाग्राम स्टार इमानवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जयाप्रदा भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का म्यूजिक विशाल चंद्रशेखर तैयार कर रहे हैं। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं और निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं।

प्रभास की जनवरी 2026 में एक और बड़ी फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज होने वाली है। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म में निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा प्रभास फिल्म ‘स्पिरिट’ में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button