संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ का पोस्टर रिलीज, ट्रेलर 29 मार्च को आएगा सामने
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसमें संजय दत्त के किरदार की झलक देखने को मिली। इस पोस्टर को साझा करते हुए संजय ने लिखा— “जिनसे भूत, प्रेत, जिन और पिशाच भी जाएंगे डर के भाग, बाबा लगाएंगे सबकी वाट!”
View this post on Instagram
फिल्म का ट्रेलर 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा, जबकि यह 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है, जो इसके लेखक भी हैं। फिल्म में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि पलक तिवारी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। उनके साथ सनी सिंह और आसिफ खान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे।
इसी दिन केसरी 2 भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि संजय दत्त की ‘द भूतनी’ दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है। फैंस अब 29 मार्च का इंतजार कर रहे हैं, जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।





