ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन

पोप फ्रांसिस का ईस्टर सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया वैटिकन सिटी ने उनके निधन की पुष्टी की है.

पोप फ्रांसिस पिछले कुछ समय से निमोनिया से पीड़ित थे. उन्हें फरवरी 2025 में रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वेटिकन ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ‘पोप फ्रांसिस का निधन ईस्टर मंडे, 21 अप्रैल, 2025 को वेटिकन के कासा सैंटा मार्ता में उनके निवास पर हुआ.’
पोप फ्रांसिस के निधन पर 9 दिन का शोक मनाया जाएगा. पोप फ्रांसिस ने साल 2013 में पोप का पद संभाला था. वैटिकन द्वारा जारी एक बयान में कार्डिनल केविन फैरेल ने कहा, “प्रिय भाइयों और बहनों, मुझे बड़े दुख के साथ हमारे पोप फ्रांसिस के निधन की सूचना देनी पड़ रही है. आज सुबह 7:35 बजे रोम के बिशप फ्रांसिस प्रभु के घर लौट गए. उनका पूरा जीवन प्रभु और उनकी चर्च की सेवा के लिए समर्पित रहा. उन्होंने हमें सुसमाचार के मूल्यों को निष्ठा, साहस और सार्वभौमिक प्रेम के साथ जीना सिखाया, खासकर सबसे गरीब और हाशिए पर रहने वालों के पक्ष में.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





