थाईलैंड में आइसक्रीम बार में जमा मिला जहरीला सांप, तस्वीर वायरल

थाईलैंड के मुआंग रत्चबुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति को आइसक्रीम खाने का खौफनाक अनुभव हुआ। रेबन नाकलेंगबून नाम के शख्स ने जब एक स्ट्रीट वेंडर से आइसक्रीम खरीदी, तो उसमें जमा हुआ जहरीला सांप देखकर दंग रह गया।
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
नाकलेंगबून ने इस चौंकाने वाली घटना की तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा, “इतनी बड़ी आंखें! क्या यह अभी भी जिंदा है?” उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। तस्वीर में आइसक्रीम बार के अंदर एक काले और पीले रंग के सांप का सिर साफ नजर आ रहा था।
यूजर्स ने अनुमान लगाया कि यह हल्का जहरीला गोल्डन ट्री स्नेक (क्रिसोपेलिया ऑर्नाटा) हो सकता है, जो इस क्षेत्र में आमतौर पर पाया जाता है। पोस्ट पर हजारों प्रतिक्रियाएं आईं—कुछ ने इसे डरावना बताया, तो कुछ ने मजाक में इसे “प्रोटीन से भरपूर आइसक्रीम” कह दिया।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब खाने-पीने की चीजों में खतरनाक चीजें मिली हैं—
2024: मुंबई में एक डॉक्टर को आइसक्रीम में इंसानी उंगली मिली थी।
2017: कोलकाता में महिला को मैकडॉनल्ड्स फ्रेंच फ्राइज़ में तली हुई छिपकली मिली थी।
इस घटना ने एक बार फिर खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





