ताज़ा खबरेंभारत

PM मोदी ने काशी में किया संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी आज 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. पीएम मोदी ने कल देर रात कहा कि वाराणसी आगमन के बाद उन्होंने शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया, जिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने संत गुरु रविदास जन्मस्थली का भी दौरा किया. उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत का इतिहास रहा है, जब भी देश को जरूरत हुई है, कोई न कोई संत, ऋषि, महान विभूति भारत में जन्म लेते हैं. संत रविदास जी तो उस भ​क्ति आंदोलन के महान संत थे, जिन्होंने कमजोर और विभाजित हो चुके भारत को नई ऊर्जा दी थी. रविदास जी ने समाज को आजादी का महत्व भी बताया था और सामाजिक विभाजन को भी पाटने का काम किया. ऊंच नीच, छुआछूत, भेदभाव… इस सबके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यहां का सांसद होने के नाते, काशी का जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी विशेष जिम्मेदारी भी बनती है कि मैं बनारस में आप सबका स्वागत भी करूं और आप सबकी सुविधाओं का खास खयाल भी रखूं. मुझे खुशी है कि संत रविदास जी की जयंती पर मुझे इन दायित्वों को पूरा करने का अवसर मिला है.”

 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘रविदास जी ने समाज को आजादी का महत्व भी बताया था और सामाजिक विभाजन को भी पाटने का काम किया. ऊंच नीच, छुआछूत, भेदभाव… इस सबके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई.’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button