ताज़ा खबरेंभारत

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: 1 करोड़ घरों की छत पर सरकार लगाएगी सोलर पैनल, जानें किसे होगा लाभ, पढ़ें यह पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने और एक करोड़ परिवारों के लिए महीना 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए 75,021 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ ‘पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को मंजूरी दे दी है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 13 फरवरी को इस योजना की शुरुआत की थी.

 

केंद्र सरकार पहले भी पीएमएसवाई के तहत कुल लागत का 60 प्रतिशत सब्सिडी दे रही थी. वही, पीएम सूर्य घर योजना में 1 करोड़ घरों में मुफ्त सोलर लगाने की शुरुआत हुई है. हालांकि, यह स्कीम सभी लोगों के लिए नहीं है. ऐसे में अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो पढ़िए हमारी यह रिपोर्ट…

 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपनाएं यह आसान तरीका

अगर आप पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.org.in पर अप्लाई करना होगा. इसमें लाभार्थियों को 300 यूनिट हर महीने फ्री बिजली मिलने के साथ-साथ सब्सिडी भी मिलती है. इस योजना के लिए आपको कुछ जरूरी दिशा-निर्देश को भी मानने होंगे. बिजली मंत्रालय के तहत आने वाले कई पीएसयू जैसे एनटीपीसी, एनएचपीसी, पीएफसी, पावर ग्रिड, नीपको, एसजीवीएन, टीएचडीसी और ग्रिड इंडिया पर पीएम मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर नजर रहेगी.

 

किसे मिलेगा इस योजना का लाभ

PM Surya Ghar Yojana का लाभ भारत के गरीब व माध्यम वर्गीय परिवारों को मिलेगा। दूर दराज के क्षेत्र, व ऐसे राज्य जहां बिजली बहुत महंगी है, ऐसे लोगों को इस योजना का भरपूर फायदा मिलने वाला है। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए पात्रता/ योग्यता की सटीक जानकारी आधिकारिक दस्तावेज जारी होने के बाद दे दी जाएगी। जानकारों के नौसर PM Suryodaya Yojana का लाभ ऐसे परिवारों को मिलेगा जिनकी सालाना पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से काम है।

 

PM Surya Ghar Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

मोदी जी द्वारा PM Surya Ghar Yojana की घोषणा की गई है। जिसके लिए अब संबंधित विभाग योजना का प्रारूप तयार कर व आधिकारिक वेबसाईट को तैयार करके लाभार्थी उमीदवारों के ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। PM Surya Ghar Yojana के लिए online आवेदन 13 फरवरी 2024 से शुरू हो चुके हैं। PM Surya Ghar Yojana के लिए आवेदन करने हेतु ऑफिसियल वेबसाईट www.pmsuryaghar.gov.in पर विज़िट करके online आवेदन कर सकते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button