भारत

पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 से लौटे भारतीय खिलाड़ियों के साथ की बातचीत

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के खिलाड़ियों के साथ बातचीत की. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “…खेल ऐसा क्षेत्र है जहां कोई हारता नहीं है बल्कि सीखता है. जो हार गए हैं उन्हें ये नहीं सोचना है कि वह पीछे रह गए हैं. आप बहुत कुछ सीखकर आए हैं..”

पेरिस ओलंपिक 2024 के खिलाड़ियों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने जिस उमंग से पेरिस के लिए आपकी विदाई की थी उसी उमंग से मैं आज आपका फिर से स्वागत करता हूं…मेरे देश के खिलाड़ी मेरे देश के लिए ही खेलते हैं मेरे देश को थोड़ा भी खरोंच आ जाए, तो मेरे देश के खिलाड़ी ये कभी नहीं चाहते…यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं इसके लिए पूरे टीम को बधाई के पात्र है..”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…पेरिस ओलंपिक भारत के लिए कई मायनों में एतिहासिक रहा है इसमें जो रिकॉर्ड बने वो देश के लिए कोटि-कोटि नौजवानों के लिए प्ररेणा देंगे…ओलंपिक के करीब सवासौ साल के इतिहास ये मनु हमारी पहली ऐसी बेटी है जिसने भारतीय खिलाड़ी के रूप इंडिविजुअल इवेंट में दो मेडल जीते हैं, नीरज पहला ऐसा भारतीय खिलाड़ी है जिसने इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड और सिल्वर जीते हैं…विनेश फोगाट पहली ऐसी भारतीय बनी जो कुश्ती में फाइल तक पहुंची..ये हमारे लिए गौरव का विषय है….मुझे विश्वास है कि पेरिस ओलंपिक भारतीय खेल की इस उड़ान के लिए एक लॉन्ज पैड साबित होने वाला है..”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button