मनोरंजन

पीएम नरेंद्र मोदी ने मोहनलाल को दी बधाई, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे मोहनलाल

अभिनेता मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा.

मोहनलाल की शानदार सिनेमाई जर्नी पीढ़ियों को प्रेरित करती है. इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है. उनकी बेमिसाल प्रतिभा और मेहनत ने भारतीय फिल्म इतिहास में नए प्रतिमान गढ़े हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने पर खुशी जताई. उन्होंने सुपरस्टार की तस्वीर के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, ‘मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं. दशकों के शानदार काम के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के अगुआ हैं और केरल की संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखते हैं. उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया है. अलग-अलग मीडियमों में उनकी सिनेमाई और एक्टिंग टैलेंट वास्तव में प्रेरणादायक है.’

यह अवॉर्ड 71वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में 23 सितंबर 2025 को दिया जाएगा. पिछले साल दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. मोहनलाल का जन्म 21 मई 1960 को केरल के एलनथुर में हुआ था. उन्होंने 1978 की फिल्म ‘थिरानोत्तम’ से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान साल 1980 में आई फिल्म ‘Manjil Virinja Pookkal’ से मिली. वे 350 से ज्याद फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button