भारत

पीएम मोदी का मेट्रो मिशन, कोलकाता की सड़कों से घटेगा जाम का बोझ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के दौरे के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे। कोलकाता में उन्होंने 13.61 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो नेटवर्क और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। इनमें से एक रूट नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधा संपर्क भी प्रदान करेगा।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने जेसोर रोड से जय हिंद विमानबंदर तक मेट्रो की सवारी भी की और वापसी भी इसी से की। इस दौरान उन्होंने मेट्रो परियोजना से जुड़े स्कूली छात्रों और निर्माण कार्य में शामिल श्रमिकों से बातचीत की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे। 13.61 किलोमीटर का यह नया नेटवर्क ‘ग्रीन’, ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ लाइनों में फैला है। अधिकारियों के मुताबिक, इन नए रूट्स के शुरू होने से कोलकाता की सड़कों पर ट्रैफिक जाम कम होगा और रोजाना लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज मुझे फिर से पश्चिम बंगाल में विकास को गति देने का मौका मिला है। कोलकाता के सार्वजनिक परिवहन में जो प्रगति हुई है, उसके लिए मैं यहां के लोगों को बधाई देता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास और भविष्य दोनों की पहचान हैं। जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, तब कोलकाता जैसे शहरों की भूमिका बहुत अहम है। ये आयोजन दिखाता है कि आज का भारत अपने शहरों को कैसे आधुनिक बना रहा है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button