पीएम मोदी का चीन दौरा! LAC के बाद पहली ऐतिहासिक यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को आधिकारिक दौरे पर चीन जाएंगे। यह उनकी पहली चीन यात्रा होगी जब से जून 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। अंग्रेज़ी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स ने 15 जुलाई को ही रिपोर्ट किया था कि प्रधानमंत्री अगस्त के अंत में जापान के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जाएंगे और इसके बाद सितंबर की शुरुआत में चीन के शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
यह दौरे ऐसे समय हो रहे हैं जब भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण रिश्तों को सामान्य करने की कोशिशें चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह चीन यात्रा 2019 के बाद पहली होगी। 2020 की गलवान झड़प के बाद दोनों देशों के संबंधों में काफी खटास आ गई थी। अगर मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होते हैं, तो उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात कज़ान में BRICS सम्मेलन के दौरान हुई थी, जहां रिश्तों को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी थी।
इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अन्य SCO नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हो सकते हैं। पुतिन और मोदी की यह कज़ान के बाद पहली मुलाकात होगी।





