ताज़ा खबरें

“देश का चुनाव आयोग हो या फिर देश की न्यायपालिका, कांग्रेस हर संस्था को कलंकित करना चाहती है.”: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर चौतरफा हमला किया और इसे “परजीवी पार्टी” करार दिया जो अपने सहयोगियों को निगल जाती है. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, “कांग्रेस ऐसी परजीवी पार्टी है जो अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है. कांग्रेस एक ऐसा देश बनना चाहती है जहां लोग अपनी ही विरासत से नफरत करें, अपनी राष्ट्रीय संस्थाओं पर संदेह करे और हर उस चीज की छवि खराब करना चाहते हैं जिस पर देशवासियो को गर्व है.”

 

पीएम ने कार्यकर्ता संबोधन में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “चाहे देश का चुनाव आयोग हो, देश की न्यायपालिका हो, कांग्रेस हर संस्था को कलंकित करना चाहती है.” पीएम ने स्पष्ट रूप से कांग्रेस द्वारा हरियाणा चुनाव के नतीजों को स्वीकार नहीं करने का भी जिक्र किया. कांग्रेस ने कहा है कि परिणाम पूरी तरह से अप्रत्याशित, पूरी तरह से आश्चर्यजनक विरोधभासी और जमीनी हकीकत के खिलाफ है.

 

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने 4 सीटें हासिल कर पूर्ण जीत दर्ज की और बीजेपी 29 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर परजीवी कटाक्ष भी किया. पीएम ने कहा, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के सहयोगी पहले से ही चिंतित थे कि उन्हें कांग्रेस के कारण नुकसान हो रहा है और आज के नतीजों ने भी यही दिखाया है. आपको याद होगा कि चुनाव नतीजों में भी हमने यही देखा था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button